Posts

मन एक विमान है

Image
आपका मन एक विमान के समान है, आप इसमें जितना refined petrol (pure thoughts)डालेंगे यह उतना दूर दूर तक और fast गति से उड़ता जाएगा‌।

मन की चुस्ती और सुफूर्ती

Image
  ज्ञान स्नान से अपने को हमेशा तरो ताजा रखे,fresh रखें,आपके मन की चुस्ती और सुफूर्ती आपको आपको नित नये सुंदर विचार देगी जिससे आप सहज ही ऊंची स्थिति में रहेंगे और उड़ते रहेंगे।

अपनी आंतरिक शक्तियों को बचाएं

Image
  हम सब आत्माऐं बाहरी नुकसान से तो वाकिफ हैं कि धन का नुकसान हुआ,समय का नुकसान हुआ ,पर क्या अपने आंतरिक नुकसान से भी वाकिफ हैं कि जब हम क्रोध करते है तो हम अपना और सृष्टि का कितना नुक्सान करते। जब हम अपने थोड़े से अल्प काल के फायदे के लिए झूठ बोलते हैं,छल करते हैं,हम कितना अपने सत्य स्वरूप से विपरीत हो कार्य करते है जो हमारे आत्मसम्मान का घात करता है। सच्ची समझदारी आज के समय में है कि हम अपनी आंतरिक शक्तियों को बचाएं जिससे ही जीवन है प्राण है। और दूर दूर तक फायदा है,प्राप्ति है और सम्मान है। धन दिए,धन न खुटे ।

स्थायी परिवर्तन

Image
  मनुष्य कर्ई बार अपनी भूलों को तो,आसानी से माफ कर देता है पर दूसरों की गलतीयों को पकड़ के रखता है कि इनको पूरा realise   हों,इनका पूरा परिवर्तन हो।इनको पूरा महसूस हो हम पर जो बीती।हमारा कितना बड़ा नुक्सान हुआ,जब वह खुद उससे गुज़रे तब स्थायी (long lasting)परिवर्तन हो। बिल्कुल सही है, क्योंकि अपने साथ तो मनुष्य हमेंशा है,वह खुद ही अपने आप को सज़ा देकर अपने को हल्का कर लेता है,पर दूसरों का उसको पता नहीं इसलिए वह समय देता है कि यह पूरा महसूस करें,पूरा समझे आत्मिक भावों को, फायदे नुक्सान की परिभाषा को तब कुछ परिवर्तन हो वह भी स्थायी।

भूले अच्छी साबित हुई

Image
कई भूले छोटी होती है,कई भूले कड़ी होती है ,जिनका प्रभाव गहरा होता है, जो मनुष्य को जीवन पर्यंत के लिए कुछ ऐसी शिक्षाओं दे कर जाती है जो उनके लिए अमूल्य साबित होती है ,उनके अंतरविवेक को जागृत करने वाली होती है। जिससे वह जीवन को नयी ऊंचाईयों तक लेकर जाती है,तो भूले ंअच्छी साबित हुई जिसने हमें क्या से क्या बना दिया।

आप अपने अच्छे कर्म जारी रखीए

Image
व्यक्ति तब ही दूसरों की कही हुई बातें ,उनकी परिस्थितियां समझ पाता है जब वह खुद उनसे गुज़रता है। इसलिए इंतजार नहीं करें किसी का,नीयती बड़ी powerful है,वह अपना काम(महसूसता दिलाने का)अपने समय पर करती रहती है।आप अपने अच्छे कर्म जारी रखीए।

वे खुद आएंगे

Image
  जो हमारे अपने हैं,वहीं कई बार हमें ऐसा दुख देते हैं जिनका उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं होता वो क्या कर रहे हैं, ऐसे में इंतजार करें, ज्यादा सोचे नहीं। जब वे समझदार हो जाएंगे,वे खुद आएंगे आपके पास।