शुभ विचार

जिंदगी उसकी महान हैं जो प्यार करना जानता है,

जिंदगी खुशी बांटने का नाम है,प्यार बांटने का नाम है।

जो यह महादान करता है,समझो वह जिंदा है।

जिंदा वह है जिसमें महसूता की शक्ति है

जिसमें संवेदनशीलता है,

जो अपने साथ  दूसरों की भावनाओं को भी महसूस कर सकता है और उसी अनुसार अपने संकल्प,बोल और कर्मों की दिशा निर्धारित करता है।

जिंदगी बेहद सुंदर अनुभव है,इसमें हर क्षण जीने का आनंद वही उठा सकते है जो हर किसी समान भाव से देखते और व्यवहार में आते है।

वह व्यक्ति सबसे महान जो अपने साथ सर्व का हितकारी है।

वह व्यक्ति सबसे ऊंच जो समय पर किसी के काम आए।

वह व्यक्ति सबसे श्रेष्ठ है जो अपने से पहले दूसरों का हित सोचे और उसके लिए कार्य करे।

जो मानव अपनी तन,मन की शक्तियों को ईश्वरीय कार्य तरफ लगाता है वह महानता के शिखर को प्राप्त करता है और देव तूल्य बन जाता है।

जो मानव स्वयं के लिए संचय करता है वह सदा अतृप्त ही रहता है,बांटने वाला सदा भरपूर रहता है।

जो जीवन में दृढ़ निश्चयी होता है कि सत्य के मार्ग पर आने वाली चुनौतीयां हमारे हौसले को दिनोंदिन बढ़ाएगी वह कभी  छोटी बढ़ी बातों में रूकता नहीं।

सत्यता की हमेशा विजय होती है, झूठ चाहे कितना भी आकर्षक या शक्तिशाली दिखे।

जो सर्व को सम्मान देता है वह सर्व का माननीय बन जाता है।



Comments

Popular posts from this blog

Shifting Perspectives: Empowering Self and Others