जीवन जीने की कला
एक भावुक इंसान कभी भी बातों को सही परिपेक्ष में नहीं समझ सकता।
वह उसके जीवन में घटित होने वाली परिस्थितियों को भी ठीक रीति नहीं समझ सकता,कि क्यों आ रही है,क्या इशारा दे रही है।
हमें कौन से बदलाव की तरफ इशारा कर रही है। इसके लिए मानसिक रूप से शक्तिशाली होने की आवश्यकता हो
हर कोई जीवन में *खुश* रहना चाहता है ,पर उसके लिए कभी किसी दूसरे की खुशी न छीने।
कहां *एक जगह खाई हुई हार/ असफलता/निराशा का असर जीवन के दूसरे पहलूओं पर न आने दें* जो ठीक है।हमेशा *आशावादी* रहे।
इसे एक ही बार में पूरी तरह नियंत्रित करने की कोशिश न करें।इसे समझें।
*जो है उसे ठीक निभाएं* पहले, उसमें से जीवन में प्राप्तियों करने का *सलीका सीखें।* *कदर करना* सीखें, *खुद* की, *दूसरों* की, *समय* की, *वर्तमान* की
अपने को प्राप्त *अवसरों* की,अपनी *खूबीयों* की। आपके हर छोटा *प्रयास* *मूल्यवान* है,आपके *हिम्मत* और *विश्वास* में उठाया हर कदम ,आपकी *तकदीर* को पलटने की ताक़त रखता है, आपको मंजिल की ओर ले जाने वाला है।भले मंजिल दूर लगे पर शुरूवात *एक कदम* से ही होती है।आपका उठाया हर एक कदम आपको आगे *रास्ता* दिखाएगा और आपके देखते ही देखते यह आपका *आत्मविश्वास* इतना बढ़ा देगा कि आप वो कर जाओगे जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। जरूरत है तो बस उस *विश्वास* भरे पहले कदम की।
जीवन को *मूल्यों* पर चलाएं,अपने जीवन की नींव को *दृढ़* बनाएं। आगे बढ़ने लिए कभी झूठ,छल,धोखे का सहारा नहीं ले। कभी किसी को कष्ट या पीड़ा न हो हमारी तरफ से यह ध्यान रखें। *दुआओं* ही एक ऐसी लिफ्ट है,जो हमें तेज़ गति से आगे बढ़ा सकती हैं। और जब परीक्षा की घड़ी आए, उसमें अचल अडोल बन कर खड़े रहे। *सत्य* की नाव में जो बैठा है,वो पार होगा ही किसी भी हाल में।अंदर में सम्पूर्ण *स्वच्छता* हो, झूठ का नामोनिशान भी न हो तो उसे जीतने से कोई नहीं रोक सकता।
जितना अंदर का झूठ खत्म,जीवन *सरल,शुद्ध,निर्मल,बेदाग और सफल* होता जाएगा।अनेक प्रकार की *प्राप्ति और रौशनी* अंदर से ही महसूस होने लगेगी और सब रास्ते खुलते जाएंगे।रूकावट के कारण और उसके *निवारण* स्पष्ट होते जाएंगे।
कहां हमें अपने *व्यवहार* को बदलना है, कहां अपने नजरिए को, कहां कुछ *धन्यवाद* के रूप में जीवन को जीना है और *कृतज्ञता* के भाव में जीवन को जीना है । *संतुष्ट* होते हुए जो आगे बढ़ता है वह निरंतर *प्रयास* करते रहता है और अपनी तय की हुई हर मंजिल को प्राप्त कर लेता है।

Comments
Post a Comment